एमपी की पॉलिटिक्स में बिनोद की एंट्री: सीएम शिवराज ने किया ट्वीट: देखो बिनोद यह कांग्रेसी तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे हैं

भोपाल। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कांग्रेसियों के रवैए का विरोध शुरू हो गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कांग्रेसियों के रवैया को लेकर तंज कसा है। ज्ञात हो कि पीएम मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी लोगों से तिरंगा फहराने और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे की डीपी लगाने का आह्वान किया गया है, लेकिन इसके बावजूद किसी कांग्रेसी ने सोशल मीडिया पर तिरंगे की डीपी नहीं लगाई थी।

एमपी की सियासत पर अब पंचायत सीरीज के मीम कैरेक्टर बिनोद की एंट्री हो गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज बिनोद के जरिए कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया कि देख रहे हो बिनोद कांग्रेसी तिरंगे पर भी राजनीति कर रहे हैं। इसके बाद लोगों ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर तिरंगे को लेकर कांग्रेसियों द्वारा अपनाए जा रहे रवैए पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी है। हालांकि अब तक इस पर कांग्रेस के किसी भी दिग्गज नेता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us