मंत्री विश्वास सारंग का आरोप: कांग्रेस तिरंगे को कंट्रोवर्शियल करने में लगी हुई है

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कांग्रेसियों द्वारा अलग से तिरंगा यात्रा निकालने पर बीजेपी के नेता तंज कस रहे। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस के लोग तिरंगे को कंट्रोवर्शियल करने के लिए बेवजह की बयान बाजी कर रहे हैं।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में कांग्रेस के लोग तिरंगे का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेसी तिरंगे को कंट्रोवर्शियल करने में लगे हुए हैं, चाहे राहुल गांधी, सोनिया हो या मध्य प्रदेश कांग्रेस के कोई भी नेता हों। यह लोग लगातार तिरंगे का अपमान और देश के खिलाफ बात कर रहे हैं।

कांग्रेसी तिरंगा अभियान के नाम पर राजनीति कर रहे: विश्वास सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि पीएम मोदी ने आह्वान किया है कि देश के हर व्यक्ति को तिरंगे से जुड़ना चाहिए, हर घर में तिरंगा लगे यह हमारा अभियान है। परंतु यह बात सही है कि कांग्रेस के लोग तिरंगा यात्रा निकालकर सिर्फ राजनीति करना चाह रहे। आरिफ मसूद जैसे कुछ नेता आतंकवादियों को संरक्षण देने की बात करते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us