ED की चार्जशीट में आया भूपेश बघेल का नाम, 508 करोड़ रुपए दिए गए थे

छत्तीसगढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महादेव सट्टा ऐप प्रमोटर्स की तरफ से 508 करोड़ रुपए दिए गए थे ये खबर सामने आई थी। इसका खुलासा ED की चार्जशीट हुआ है। बता दें, ईडी के अनुसार असीम दास ने अपने बयान में कहा है कि महादेव ऑनलाइन बुक के एक प्रमोटर शुभम सोनी ने उसे भूपेश बघेल को कैश पहुंचाने का काम सौंपा था।

जानकारी के अनुसार असीम दास को 25 अक्टूबर 2023 को शुभम सोनी ने दुबई बुलाया था। भूपेश बघेल तक रुपए पहुंचाने के लिए उसे नगदी उपलब्ध कराई गई। दास के फोन से बरामद एक वॉयस मैसेज से ये दावा किया गया है। आरोप पत्र में शुभम सोनी, अनिल कुमार अग्रवाल उर्फ ​​अतुल अग्रवाल, रोहित गुलाटी, भीम सिंह यादव और असीम दास सहित कई अन्य आरोपी व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। मामले की पेशी 10 जनवरी को होगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us