भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मैदान में है।CM शिवराज

भोपाल।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मैदान में है ।हमारी तैयारियां युद्ध स्तर पर है और हमारी तैयारियां देखकर कांग्रेस परेशान है।2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हम सभी सीटें जीतेंगे।मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कहा था हम 1साल पहले उम्मीदवार घोषित करेंगे 6महीने पहले उम्मीदवार घोषित करेंगे लेकिन भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित भी कर दिए।सीएम ने कहा हमारे सेनापति मैदान मैं है।सरकार का विकास पर्व चल रहा है।सीएम ने कहा हम विजय संकल्प के साथ मैदान में हैं कांग्रेस बौखला गई है इस लिए उल जलूल आरोप लगा रही है लेकिन ये जनता का प्यार है वो अद्भुत है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us