बारिश में लेटकर मूंगफली की फसल बचा रहे किसान का वीडियो देख शिवराज ने मिला दिया फोन, फिर…

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक किसान भारी बारिश से अपनी फसल के उत्पाद को बचाने की कोशिश कर रहा था। यह वीडियो महाराष्ट्र की एक मंडी का बताया जाता है जिसमें भारी बारिश हो रही थी और किसान की मूंगफली बारिश में बह रही थी, वह किसी तरह बैठकर, लेटकर मूंगफली को समेटने की कोशिश कर रहा था।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी इस पर ध्यान गया उन्होंने किसान को फोन मिला उसकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बताया गया है कि यह वीडियो गौरव पवार नाम की किसान का है। वह अपनी मूंगफली बेचने के लिए वाशिम मंडी में गए थे, वहां भारी बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद पानी के जोरदार बहाव में मूंगफली बहने लगी। इसे बचाने के लिए गौरव पवार बारिश में उतर पड़े। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने हाथों से मूंगफली को समेट रहे हैं इसके बाद भी वे कामयाब नहीं हो पाए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us