अभिनेता यशपाल शर्मा शिरकत करेंगे जन-परिषद के समारोह में


भोपाल। आगामी 13 जून को अग्रणी संस्था जन-परिषद के 34वें वार्षिक समारोह पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, उप लोकायुक्त जस्टिस एस.के. पालो, सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं वरिष्ठ रंगकर्मी द्वय यशपाल शर्मा एवं राजीव वर्मा, चक दे इंडिया फेम सुप्रसिद्ध हॉकी ओलंपियन मीर रंजन नेगी, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सिद्धि जौहरी एवं मिसेज वर्ल्ड वाइड सुश्री भूमिका सिंह एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुबोध वार्ष्णेय की उपस्थिति में आगामी मंगलवार 13 जून को 4 बजे स्टेट म्यूजियम श्यामला हिल्स भोपाल में आयोजित किया जायेगाl जन-परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी एन.के. त्रिपाठी तथा महासचिव अजय श्रीवास्तव नीलू के अनुसार इस गरिमामय समारोह में रामेश्वर शर्मा के साथ कुछ अन्य उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us