रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सप्ताह भर पुराना क्षत-विक्षत शव

भोपाल। सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में एक क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह से सड चुका है। पुलिस को मौके से ऐसे कोई दस्तावेज नहीं मिले जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 10 बजे सूखी सेवनिया मुख्य मार्ग से डेढ किलोमीटर अंदर भदभदा रेलवे लाइन ट्रैक पर एक 25-30 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस को मौके से मोबाइल समेत कोई भी ऐसे दस्तावेज नहीं मिले जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस अंदेशा जता रही है कि युवक सप्ताह भर पहले चलती ट्रेन से ट्रैक पर गिरा होगा। पुलिस ने शव को पीएम के लिए हमीदिया भिजवा दिया है। पुलिस अब मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में हाल ही दर्ज हुई गुमशदगी की जानकारी जुटा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us