हिमाचल में बादल फटने से 7 लोगों की मौत, जेपी नड्डा ने की मुख्यमंत्री सुक्खू से बात

हिमाचल प्रदेश- भारी बारिश के बीच हिमाचल के सोलन के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में बादल फटा। दो घर और एक गौशाला बह गए। एसडीएम कंडाघाट के सिद्धार्थ आचार्य ने कहा सोलन के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में बादल फटने की घटना के बाद सात लोगों की मौत हो गई, तीन लापता हैं और पांच को बचाया गया। प्रशासन मुस्तेदी के साथ बचाव कार्य मे तत्पर दिखाई दे रहा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बारिश से प्रभावित शिमला के समर हिल क्षेत्र में भूस्खलन स्थल पर स्थिति का निरीक्षण किया।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल से बात की है और बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान की जानकारी ली है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को हर तरह से पूरा सहयोग दिया। ज्ञात हैं कि नड्डा हिमाचल के रहने वाले हैं इसलिए हिमाचल की घटनाओ पर पैनी नजर रखें रहते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us