मालदीव सरकार के 3 मंत्रियों को PM मोदी पर कमेंट करना पड़ा भारी: किए सस्पेंड, राजदूत दिल्ली तलब

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की यात्रा पर थे। जाहिर तौर पर उन्होंने ऐसा करके भारत के टूरिज्म को बढ़ावा दिया था। अब इसी बीच मालदीव की यूथ एम्पावरमेंट मंत्री मरियम शिउना समेत वहां के कुछ नेताओं ने पीएम मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की थी।

अब नेताओं की टिप्पणी के बाद लोगों ने मालदीव को बॉयकॉट कर दिया है। विवाद बढ़ता देख मालदीव सरकार ने मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस मामले की तूल पकड़ने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि हम विदेशी लोगों की टिप्पणियों को आगे नहीं बढ़ाते क्योंकि यह हमारे राष्ट्रीय हित का सवाल है। उन्होंने कहा कि बातचीत से सब कुछ हल किया जा सकता है। ये शायद भारत का जवाब है और भी देशों को लिए कि अब भारत उस स्थिति में है जो हर तरह से दूसरे देशों से कई आगे हैं।

फिलहाल देश की बड़ी ट्रैवल कंपनी Ease My Trip ने मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दिया है। दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय में मालदीव के राजदूत को तलब किया है। अब देखना ये होगा कि मालदीव के और कितने बुरे हाल होते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us