MP के 10 आईएएस अफसरों के हुए तबादले, मनु बने कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव

भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए गए हैं। प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैस द्वारा जारी आदेश में राजस्व मंडल ग्वालियर के प्रशासकीय सदस्य मनु श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग बनाया गया है।

आईएएस स्मिता भारद्वाज को सचिव मानव अधिकार आयोग का जिम्मा मिला। आईएएस अमित राठौर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से राजस्व मंडल ग्वालियर, निकुंज कुमार श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बनाया गया। शोभित जैन को सचिव राज्य खाद्य आयोग, अलका श्रीवास्तव को रजिस्ट्रार उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग, भरत यादव को आयुक्त नगरीय प्रशासन, आलोक कुमार सिंह को प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ, अमरपाल सिंह को संचालक पंचायत राज और वीरेंद्र कुमार को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us