कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने वाले शख्स ने क्या कहा ?

दिल्ली की नॉर्थ सीट से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक व्यक्ति कन्हैया कुमार को माला पहनाने के बहाने आया और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। उसने कन्हैया पर स्याही भी फेंकी। कन्हैया के समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। कन्हैया पर हमला करने वाले शख्स ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कन्हैया ने देश के खिलाफ नारे लगाए थे, जिसकी वजह से वे नाराज थे। उसने कहा कि कन्हैया ने भारत तेरे टुकड़े होंगे, अफजल तेरे कातिल जिंदा हैं, हम शर्मिंदा हैं जैसे नारे लगाए थे। आज हमने उसके मुंह पर चांटा देकर जवाब दिया है कि भारत के टुकड़े कोई नहीं कर सकता, जब तक हमारे जैसे सनातनी शेर जिंदा हैं।

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us