गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस की नई गाइडलाइंस, जानिए कौन-कौन हो सकेगा शामिल

देशभर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, दिल्ली पुलिस की ओर से जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले लोगों का कोविड के खिलाफ पूरी तरह से टीकाकरण होना आवश्यक है. साथ ही 15 साल से कम उम्र के बच्चों को समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाले कार्यक्रम में लोगों को सभी कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, जैसे फेस मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना.

जानिये दिल्ली पुलिस के दिशा निर्देश

  • आगुंतकों के लिए बैठने के ब्लॉक सुबह 7 बजे खुलेंगे
  • आगुंतकों से अनुरोध है कि निर्धारित स्थान पर ही बैठें
  • कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगी होना आवश्यक है
  • वैक्सीन प्रमाण पत्र अवश्य साथ लाएं
  • 15 साल से कम उम्र के बच्चों को कार्यक्रम में आने की अनुमति नहीं है
  • पार्किंग सीमित है, इसलिए कार पूल या टैक्सी से समारोह में पहुंचे
  • आगुंतकों से निवेदन है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें
  • आगुंतकों ने अनुरोध है कि प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ लाएं
  • रिमोट कंट्रोल कार लॉक चाबी रखने की व्यवस्था हर पार्किंग एरिया में की जाएगी.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us