GUJRAT : सूरत में हुआ बड़ा हादसा, गैस लीक होने से 6 की मौत

सूरत। शहर के एक रासायनिक कारखाने में गैस रिसाव के बाद छह लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य बीमार हो गए हैं। बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें सचिन औद्योगिक क्षेत्र के बाहर खड़े एक टैंकर से गैस का रिसाव हुआ, जिससे मजदूरों का दम घुटने लगा। गौरतलब है कि सचिन जीआईडीसी सूरत का एक औद्योगिक क्षेत्र है। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

छह मजदूरों की गई जान

हादसे में छह मजदूरों की मौत हो चुकी है 20 मजदूरों का अभी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि कुछ खतरे से बाहर हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us