बीजेपी के अलावा अन्य दलों के भी वोट मिले द्रौपदी मुर्मू को: सीएम शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को अन्य दलों द्वारा वोट दिए जाने पर खुशी व्यक्त की। सीएम ने कहा कि अन्य दलों के विधायकों ने अपने अंतरात्मा की आवाज सुनकर द्रौपदी मुर्मू जी को चुना है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा वैसे तो संपूर्ण देश आज आनंद में डूबा हुआ है लेकिन, मध्यप्रदेश के लिए आज आनंद, उत्सव का दिन है। पूरा मध्य प्रदेश प्रसन्नता में डूबा हुआ है। जब द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश आई थी, तब उनका ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत हुआ था। मध्यप्रदेश में वैसे भी दलों की सीमाओं से उठकर बीजेपी के अलावा भी कई विधायक मित्रों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर द्रोपदी मुर्मू को वोट दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us