मप्र के छात्र को मिली, करोड़ो सैलरी वाली नौकरी

मप्र के छात्रों के लिए खुशखबरी, इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के छात्र को प्लेसमेंट में 1 करोड़ 13 लाख का पैकेज ऑफर मिला हैं।

दरअसल छात्र साहिल अली को नीदरलैंड की एक कंपनी ने जॉब का ऑफर दिया है जिसका सालाना पैकेज 1 करोड़ 13 लाख रुपए है। छात्र फिलहाल आईआईपीएस से एमटेक कर रहा है। सबसे बड़े पैकेज के मामले में यह प्रदेश के बाकी विश्वविद्यालय को पीछे छोड़ दिया है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है।

इस खबर से मप्र के छात्रों के लिए करोड़ो का पैकेज पाने का सपना अपने प्रदेश में साकार होने कल्पना जैसा था, जो अब साकार होता दिख रहा हैं वरना अभी तक ऐसे ऑफर राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में या मेट्रो शहरों की यूनिवर्सिटी में ही मिलते देखा गया हैं लेकिन अब करोड़ो का पैकेज इंदौर यूनिवर्सिटी में मिलना आने वाले सुनहरे भविष्य की ओर इशारा कर रहा हैं और शिक्षा के नए विकल्प के तौर पर मप्र देश के सामने नई रफ्तार पकड़ेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us