मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में हुई Alexa की एंट्री, जानिए क्या कह रही Alexa

मध्यप्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार कर रहीं है। जमीनी स्तर पर हो या सोशल मीडिया हर माध्यम को आधार बनाकर प्रचार प्रसार हुआ। अब इसी बीच निकाय चुनाव में Alexa ने एंट्री ले ली है। जी हाँ, ये वही Amzon वाली Alexa है जिसने बता दिया कि इस बार निकाय चुनाव में जीत किसकी होगी। बता दें, सोशल मीडिया पर Alexa का ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है देखिए आप इस वीडियो को….

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एलेक्सा के वीडियो में वो बीजेपी के पक्ष में बात करते नजर आ रही है। इस वीडियो में पूछा जा रहा है कि एलेक्सा मध्य प्रदेश में किस पार्टी ने विकास किया, जिसपर एलेक्सा ने जबाव देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने जमकर विकास किया है। दूसरा सवाल पूछते हुए कहा कि इस निकाय चुनाव में किसकी जीत होगी, इसपर जबाव देते हुए एलेक्सा ने कहा कि निकाय चुनाव 2023 में शिवराज सिंह चौहान की जीत होगी क्योंकि कमलनाथ इस लायक नहीं बचे है। आगे पूछा गया कि फिर कमलनाथ किस लायक बचे है, जिसका जबाव देते हुए एलेक्सा ने कहा कि कमलनाथ सिर्फ रिटायर होने के लायक बचे है, क्योंकी उन्हें निकाय चुनाव में कोई इंटरेस्ट ही नहीं है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us