राजगढ़ जिले के जीरापुर में बारात पर पथराव करने वालों के घरों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बुलडोज़र की कहानी पूरे देश भर में चर्चा का विषय है। वहीं, राजगढ़जिले के जीरापुर में बारात पर पथराव करने वालों के घरों पर आज गुरुवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। बता दें, मंगलवार रात को गांव में एक धार्मिक स्थल के समीप से दलित वर्ग के दूल्‍हे की बारात निकलने पर मुस्लिम समुदाय के युवकों ने डीजे बंद करवाने के साथ ही बारातियों पर पथराव भी कर दिया था। पत्‍थरबाजी की इस घटना में कुछ बारातियों को चोटें भी आई थीं।

 

इस घटना के बाद प्रशासन तुरन्त एक्शन में आ गया। सांप्रदायिक तनाव और न फैले इसके लिए पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी। छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। दो फरार चल रहे हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us