भोपाल रोजगार मेले में शिवराज बोले- सरकारी नौकरी नहीं, राष्ट्र सेवा की जिम्मेदारी

भोाल में आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेले में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि सरकारी नौकरी सिर्फ एक पद हासिल करना नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

शनिवार को पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल की ओर से हबीबगंज स्थित रेलवे ऑडिटोरियम, नर्मदा रेलवे क्लब में प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

देशभर के युवाओं से प्रधानमंत्री ने किया संवाद
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 19वें रोजगार मेले को संबोधित किया। इस अवसर पर देशभर में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर हजारों युवाओं के जीवन में नई शुरुआत लेकर आया है। उन्होंने रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में युवाओं की भूमिका को देश के विकास के लिए अहम बताया।

भोपाल में 101 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
भोपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने 101 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 77 उम्मीदवार रेलवे विभाग से जुड़े थे, जबकि 24 अभ्यर्थियों का चयन बैंकिंग, एयरपोर्ट, ईपीएफओ और डाक विभाग सहित अन्य केंद्रीय संस्थानों में हुआ।

युवाओं को दिया ‘मामा’ वाला संदेश
अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे कार्यक्रम में किसी औपचारिक अतिथि की तरह नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य और “मामा” के रूप में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है।

पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी केवल फाइलों का काम नहीं करते, बल्कि आम लोगों के जीवन को सरल और बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर आलोक शर्मा, विधायक मालती राय सहित रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी, अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us