भोपाल से रवाना हुई ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, CM मोहन यादव बोले- हार के बाद हिंसा लोकतंत्र के खिलाफ

भोपाल से गुरुवार को ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहली बार आयोजित हो रही इस यात्रा में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से 1100 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। संस्कृति विभाग द्वारा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत इस विशेष यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वरम शर्मा, भगवान दास सबनानी और भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए को गोली मारे जाने की घटना पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जीत और हार सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन हार के बाद हिंसा का रास्ता अपनाना पूरी तरह गलत है। जनता ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं करती और राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आज हर चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि यदि कोई विदेशी ताकत भारत की ओर गलत नजर उठाएगी, तो उसे कड़ा जवाब मिलेगा। उनका कहना था कि नया भारत अपने दुश्मनों से निपटना अच्छी तरह जानता है और हालिया हमलों का जवाब भी देश ने मजबूती के साथ दिया है।

इसलिए निकाली जा रही यात्रा

उज्जैन में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या का उल्लेख करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार्मिक विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था भी बदलती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से पहले उज्जैन में प्रतिदिन 25 से 30 हजार श्रद्धालु पहुंचते थे, जबकि अब बाबा महाकाल के दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ लाख से अधिक लोग आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास में सोमनाथ मंदिर पर 17 बार हमले हुए, लेकिन हजार वर्षों बाद भी यह मंदिर आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक बनकर भव्यता के साथ खड़ा है।

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026” की गई प्रारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य में हेली सेवा शुरू की गई है, जिससे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान हुई है। अब इसी कड़ी में रेलवे के माध्यम से “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026” प्रारंभ की गई है। सरकार सनातन संस्कृति के संरक्षण और उसके विस्तार के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है।

यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा

उन्होंने यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश देती है और पूरी मानवता के कल्याण की भावना से जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों को भगवान सोमनाथ का आशीर्वाद लेने और यात्रा के दौरान भक्ति एवं सत्संग का आनंद लेने की शुभकामनाएं दीं।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 का आयोजन 8 से 11 जनवरी 2026 तक ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में किया जा रहा है। प्रदेश से पहली बार निकाली गई इस विशेष यात्रा में शामिल श्रद्धालु सोमनाथ में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और दर्शन में सहभागिता करेंगे। भोपाल और उज्जैन रेलवे स्टेशनों से भी तीर्थयात्री इस यात्रा में शामिल हुए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us