बिहार में भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज

बिहार-इनदिनों बिहार की राजनीति में काफी हलचल देखने को मिल रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी दल एकता की बुनियादी बनाना चाह रहे हैं। वहीं भाजपा नीतीश कुमार को लेकर विरोध की स्थिति में आ गईं हैं। आज नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। बिहार सरकार के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी ने गांधी मैदान से ‘विधान सभा मार्च’ निकाला।

भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार की सरकार तानाशाह हो गई है और राज्य में लोकतंत्र खतरे में है। नीतीश कुमार निहत्थे, शांतिप्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चलवा रहे हैं। हम अपने मार्ग पर अटल हैं और विधानसभा तक कूच करेंगे। बिहार विधानसबा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षित करने वाले जनता की आवाज को दबा रहे हैं, शिक्षकों की भर्ती पर भी जवाब नहीं दिया जा रहा है। इनको संविधान में विश्वास नहीं है। यह अघोषित आपातकाल सदन से सडक तक लगा रहे हैं। हम इसके विरोध में यहीं धरने पर बैठ रहे हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us