आज आ सकता हैं श्री कृष्ण जन्मभूमि से जुड़ा कोर्ट का फैसला

यूपी- बहुचर्चित मथुरा का शाही मस्जिद ईदगाह और श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि विवाद करीब 55 सालों से चला आ रहा है। दोनों के बीच 13.37 एकड़ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। हिंदू पक्ष का कहना है कि शाही ईदगाह मस्जिद को अवैध तरीके से कब्‍जा कर‍के बनाया गया है।

शाही मस्जिद ईदगाह और श्रीकृष्णजन्मभूमि मंदिर विवाद में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आना है। इससे पहले हुई सुनवाई पर शाही ईदगाह मस्जिद ट्रस्‍ट, उत्‍तर प्रदेश सुन्‍नी सेंट्रल वक्‍फ बोर्ड और भगवान कृष्‍ण विराजमान की तरफ से बहस पूरी हो गई थी। यह याचिका शाही मस्जिद ईदगाह ट्रस्‍ट और श्रीकृष्‍ण विराजमान के बीच भूमि विवाद को लेकर दायर की गई है। फैसला दोपहर 12 बजे तक आने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

जब से अयोध्या मामले का न्यायालय द्वारा फैसला सुनाया गया तभी से श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर फैसले की दरकार की बात की जा रही हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us