तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल रॉय गुमशुदा होकर वापिस दिल्ली पहुँचे

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय लापता बताए जा रहे हैं। उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने दावा किया कि उनके पिता को सोमवार शाम कोलकाता से दिल्ली की इंडिगो की उड़ान लेनी थी। यह उड़ान रात 9.55 बजे दिल्ली पहुंची, लेकिन रॉय को कोई पता नहीं था। मुकुल रॉय के बेटे ने कोलकाता के एनएससीबीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है पर देर जानकारी मिली की वो दिल्ली पहुँच चुके।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को पिता-पुत्र के बीच बहस होने की बात सामने आई है। पत्नी की मृत्यु के बाद से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से घिरे मुकुल रॉय को फरवरी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुभ्रांशु ने जहां दावा किया कि हवाई अड्डा पुलिस अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस सूत्रों ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। कभी तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल हो गए बादमे भाजपा ने उन्हें अपने संगठन में जगह दी पर जब पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने में भाजपा कामयाब नही हुई तो मुकुल वापिस तृणमूल पार्टी मेंबचले गए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us