दिल्ली से हरिद्वार की दूरी 90 मिनट में पूरी होगी

भारत में सड़कों के मामले में जिस तेजी से कार्य होता दिख रहा है उसे जनता की सहूलियत और व्यापार काफी सुगम हुआ है इस सब का श्रेय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जाता है जिनके अथक प्रयास से महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय राजमार्ग बनते दिखाई दे रहे हैं इसी क्रम में अब दिल्ली देहरादून के बीच बन रहा नया एक्सप्रेसवे इस साल दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। जिसके बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी दो घंटे में तय हो जाएगी। बता दें कि दिल्ली से देहरादून के बीच बनाए जा रहे इस 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे की लागत करीब 12 हजार करोड़ रुपए है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांचवें अयोध्या पर्व को संबोधित करते हुए बताया कि ‘लोग दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ दो घंटे में पहुंच सकेंगे। वहीं दिल्ली से हरिद्वार की दूरी भी 90 मिनट में पूरी हो जाएगी। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।’ केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस एक्सप्रेसवे का 60-70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।  केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को इस छह लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का हवाई सर्वेक्षण किया।

नितिन गडकरी का व्यक्तिगत सर्वेक्षण और हर कार्य को व्यक्तिगत निगरानी के तौर पर देखना ही उनकी कार्यप्रणाली को 100 फीसदी समय में पूरा करना ही उनकी विशेषता हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us