धूमधाम से मनेगा हिन्दू नववर्ष, रोशनपुरा चौराहे पर आतिशबाजी से नये साल का स्वागत

भोपाल-कल गुड़ी पड़वा हिन्दू नववर्ष है, जिसे लेकर देशभर में पर्व और उल्लास का माहौल छाया है। भोपाल में भी हिन्दू नववर्ष को लेकर अलग अलग आयोजनों के क्रम जारी हो गए हैं।

कल होगा कवि सम्मेलन, प्रदेशभर से जुटेंगे लोग

गुड़ी पड़वा, चैतीचांद और हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में कर्मश्री द्वारा कल भोपाल के माता मंदिर स्थित अटल पथ पर अखिल भारतीय स्तर का कवि-सम्मेलन आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के लिए देश के बड़े नामचीन कवियों को काव्यपाठ के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजन 22 मार्च रात 08 बजे प्रारंभ होगा जो कि तड़के देर रात तक जारी रहेगा। आयोजन में भोपाल सहित प्रदेशभर के विभिन्न क्षेत्रों से। हजारों लोग शामिल होकर हिन्दू नववर्ष मनाएंगे।

​नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार 21 मार्च को ‘‘कर्मश्री’’ के तत्वावधान में रोशनपुरा चौराहे पर सांय 6 बजे से शंखनाद एवं शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। आने वाले वर्ष हेतु मंगल कामनाएं करते हुए मंत्रोच्चारण कर 101 पुरोहितों द्वारा शंखनाद किया जाएगा। इसके अलावा परंपरागत रूप से शानदार मनमोहक आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us