खालिस्तानियों समर्थकों द्वारा भारतीय ध्वज का अपमान

यूनाइटेड किंगडम: खालिस्तानी तत्वों ने लंदन में भारत के उच्चायोग से भारतीय झंडे को उतारने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने उनको झंडा उतारने से रोका।

भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा लंदन में भारतीय उच्चायोग के ख़िलाफ़ अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों द्वारा भारतीय झंडा उतारने की घटना के संबंध में भारत के कड़े विरोध को व्यक्त करने के लिए आज देर शाम ब्रिटेन के वरिष्ठतम राजनयिक को तलब किया गया।

ब्रिटिश सुरक्षा की पूर्ण अनुपस्थिति के लिए एक स्पष्टीकरण की मांग की गई जिसने इन तत्वों को उच्चायोग परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी थी। ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के प्रति UK सरकार की उदासीनता को भारत अस्वीकार्य मानता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us