कांग्रेस नेता ने धीरेंद्र शास्त्री ( बागेश्वर धाम) की कथा का किया विरोध

मध्यप्रदेश में धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम का विरोध मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह विरोध करते थे। लेकिन अब यह विरोध महाराष्ट्र से हो रहा है बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय कथा वाचन कार्यक्रम आयोजित होना है, लेकिन इसके पहले ही उनके कार्यक्रम को लेकर विरोध शुरू हो गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर 18-19 मार्च को मुंबई में बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने को कहा है। उन्होंने लिखा महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है और अंधविश्वास फैलाने वाले व्यक्ति का राज्य में कोई स्थान नहीं है। अगर मुंबई में बागेश्वर महाराज के कार्यक्रम होते हैं तो हम उनका विरोध करेंगे। वहीं, पटोले ने पत्र में संत तुकाराम के अपमान की बात भी लिखी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us