UP Election News : जब वोट मांगने नहा रहे आदमी के पास पहुंचे BJP विधायक, वीडियो में देखिए फिर क्या हुआ

10 फरवरी से 7 चरणों में यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रैलियों और अन्य कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसको देखते हुए अब जनप्रतिनिधि चुनाव प्रचार के लिए जनता के घर-घर की ओर रूख कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं से बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी जो अब चुनाव प्रचार के लिए लोगों के घरों तक जाकर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं। हाल ही में भाजपा विधायक ने अपनी विधानसभा सीट पर प्रचार करते हुए लोगों के साथ बातचीत करते हुए अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। वहीं उनका एक वीडियो भी सामने आया है।

वायरल हो रहा है वीडियो

इस वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति नहा रहा है, तभी मैथानी अपने समर्थकों के साथ उसके पास पहुंच जाते हैं। वहीं पूछते हैं कि क्या सब ठीक है? आपका घर सफलतापूर्वक बन गया है, नहीं? क्या आपके पास राशन कार्ड है?” वहीं नहा रहा व्यक्ति सिर्फ हां में जवाब देता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us