आखिर शिवराज के मंत्री ने बुजुर्ग महिला से क्यों कहा-मारो, मुझे मारो, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

सोशल मीडिया पर एमपी के एक मंत्री का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शिवराज सिंह चौहान के मंत्री एक बुढ़िया से कह रहे हैं कि मुझे मारो-मुझे मारो। बता दे कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्विटर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मंत्री जी एक बुढ़िया से कहते नजर आ रहे हैं कि मुझे मारो, महाराज नहीं हूं मैं तेरा तेरा बेटा हूं। मंत्री उसका हाथ पकड़ते हुए कहते हैं कि पहले पिटाई कर लो, इसके बाद मंत्री महिला का हाथ पकड़कर अपने दोनों गालों पर चांटे मारते हैं।

घटना क्या थी

घटना ग्वालियर की है जब ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह हजीरा सब्जी मंडी का हाल जानने पहुंचे थे। लेकिन उन्हें यहां दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। इन लोगों में ज्यादातर सब्जी बेचने वाली महिलाएं थीं। इनकी दुकानें प्रशासन ने हटवा दी हैं जिससे ये नाराज थीं। हजीरा की सब्जी मंडी को इंटक मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है। इस क्षेत्र से विधायक और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर नई व्यवस्था का हाल जानने विस्थापित दुकानदारों के बीच गए थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us