MP : होशंगाबाद के नीम धाम कैंम्प में तेंदुए ने किया हमला, एक घायल

होशंगाबाद जिले के नीम धाम कैम्प में काम करने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से कुछ मजदूर आयें हुए थे। जो रात को सो रहें थे तभी अचानक सोते समय तेदुए ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें श्रमिक संजू के नाक के पास तेदुए ने काट लिया। संजू, संदीप सिंह को बचाने के लिए जा रहें थे तभी तेन्दुए ने संदीप को भी घायल कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर संदीप को प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पिपरिया में ले जाया गया। वहां से संदीप को जिला अस्पताल होशंगाबाद के लिए भेज दिया गया हैं।

वन मंत्री ने दी सहयोेग राशि

घायल श्रमिक के परिवारजन से वन मंत्री डॉ. कुवर विजय शाह ने मुलाकात की और घायल श्रमिक के परिवार को 20 हजार रूपये की सहयोग राशि देने का निर्देश दिया और उपचार अवधि में श्रमिक को पूरी मजदूरी देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वन मंत्री ने कहा कि घायल श्रमिक के इलाज का खर्चा शासन उठायेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us