BIG BREAKING : पाकिस्तान के लाहौर में 4 बड़े धमाके, 5 की मौत, 40 घायल

पाकिस्तान के लाहौर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक के बाद एक करके चार धमाके हुए। फिलहाल इन धमाकों में 5 की मौत और 40 घायल बताए जा रहे हैं। मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं घायलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। लाहौर के ओल्ड अनारकली की एक दुकान में यह विस्फोट हुआ। विस्फोट से आसपास की दुकानों और इमारतों के शीशे टूट गए हैं। अब तक 40 घायलों को मेयो अस्पताल ले जाया गया है, पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर इसकी घेराबंदी कर दी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us