Mumbai में हुआ विस्फोट: 3 जवान शहीद, 10 घायल

मुंबई के INS रणवीर पोर्ट में विस्फोट हो गया है। इस धमाके में 3 नौसैनिकों की जान चली गई है, वहीं 10 सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। घायल सैनिकों का नौसेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें, INS रणवीर भारतीय नौसेना का पोर्ट है। मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए।

क्या है इतिहास

INS रणवीर 28 अक्टूबर 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। पांच पाजपूत श्रेणी के विध्वसंकों मे से ये चौथा है, जिसे 310 नाविकों का एक दल संचालित करता है। ये हथियारों और सेंसर से लैस है। इसमें सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल हैं। इसके अलावा इसमें मिसाइल रोधी बंदूके और पनडुब्बी रोधी रॉकेट लॉन्चर भी हैं। ‘रणवीर’ नाम का अर्थ है युद्ध में लड़ने वाले योद्धाओं की वीरता और पराक्रम।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us