केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरडी व शनि शिंगणापुर में किए दर्शन-पूजन, प्रसिद्ध अशोक वड़ा पाव का आनंद लिया

महाराष्ट्र- केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुरूवार को महाराष्ट्र प्रवास पर थे। इस दौरान शिवराज सिंह ने परिवार सहित शिरडी में साईं बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। साथ ही शनि शिंगणापुर में शनि महाराज के दर्शन किए। वहीं शिवराज सिंह ने शिंगणापुर के प्रसिद्ध वड़ा पाव का भी आनंद लिया। शिवराज सिंह ने कहा कि, मैं कई वर्षों से अशोक कुशलकर जी की दुकान पर स्वादिष्ट वड़ा पाव खाने आता हूं। इनका निश्छल प्रेम सदैव मिलता है। वड़ा पाव का स्वाद तो अद्भुत है ही, साथ ही आत्मीयता हृदय को आनंद से भर देती है। अशोक वड़ा पाव मेरे लिए दुकान नहीं बल्कि एक परिवार है।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने शनि शिंगणापुर में मामा रसवंति पर पहुंचकर गन्ने का रस निकाला और गन्ना रस का आनंद लिया। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने परिवार सहित मामा रसवंति पर केक काटकर दुकानदार का जन्मदिवस भी मनाया और पूरे परिवार से भेंट की। इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि, किसान दिन रात मेहनत कर फसल पैदा करता है। गन्ना रस पीने में तो आनंद देता ही है और कई लोगों को रोजगार भी देता है। हम किसान कल्याण की कई योजनाएं चला रहे हैं, जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है। कृषि और किसान कल्याण प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी और केन्द्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us