राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में अभिभाषण: किसानों और ग्रामीण विकास पर जोर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के अपने अभिभाषण में मुख्य तौर पर सरकार की अभी तक की उपलब्धियां गिनाई और आगे की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने डिजिटल लेनदेन,योजना और लाभ,आर्थिक सुधार,राम मंदिर, अनुच्छेद 370 और नारी शक्ति और युवा शक्ति पर सरकार के कदमों को उजागर किया। वहीं उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि किसानों को दी जा चुकी है। सरकार ने खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में भी रिकॉर्ड वृद्धि की है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ऑर्गेनिक उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग को देखते हुए, सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। पिछले 10 वर्षों में सरकार ने 3 लाख 80 हजार किलोमीटर से ज्यादा ग्रामीण सड़कें बनाई हैं और महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जैसे कि नमो ड्रोन दीदी योजना और कृषि सखी कार्यक्रम। राष्ट्रपति के अनुसार, इन प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों की आय में वृद्धि भी होगी साथ ही अन्य क्षेत्रों की भी जानकारी दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us