शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, 3 मंत्रियों ने ली शपथ

भोपाल।मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट का विस्तार किया गया। इस दौरान तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
राजभवन में विधायकों को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजभवन में तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।जिन विधायकों को शपथ दिलाई गई, उनमें राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी शामिल हैं। शुक्ला और बिसेन ने कैबिनेट मंत्री, जबकि लोधी ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। अभी तक तीनों को विभाग आवंटित नहीं किया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us