महिला से छेड़छाड़ मामले में जल्द होगी दोनों कांग्रेस विधायकों की गिरफ्तारी, ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने आरोपों को बताया सही

भोपाल। पिछले दिनों रेवांचल एक्सप्रेस में मैहर से कटनी के बीच महिला यात्री से छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में अब जल्द कांग्रेस विधायक सुनील सराफ और सिद्धार्थ कुशवाहा की गिरफ्तारी हो सकती है। बुधवार को जीआरपी पुलिस की पूछताछ में घटना के समय ट्रेन में मौजूद अटेंडर, टीसी और पुलिस स्टाफ ने दोनों विधायकों द्वारा महिला से अभद्रता की बात कबूली है।

मामले की जांच कर रही जबलपुर जीआरपी की इंस्पेक्टर शशि धुर्वे ने घटना के समय रेवांचल एक्सप्रेस में मौजूद टीसी, अटेंडर और पुलिस कर्मियों से पूछताछ की है। इन सभी ने दोनों विधायकों द्वारा महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता की बात कबूली है। बताया जा रहा है कि अब ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों के बयान लिए जाएंगे। ऐसे में आगामी दिनों में कांग्रेस के दोनों विधायकों की गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि इस छेड़छाड़ के मामले में आरोपी विधायकों के खिलाफ 7 साल से कम सजा वाली धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us