जब मंत्री ने किया दण्डवत प्रणाम, फ़िल्मी हीरोइन भी देखती रह गई…

वैसे तो मंत्री महोदय कभी नाली में उतर कर सफाई करते दिखाई दे जाते हैं तो कभी खंभे पर बिजली सुधार, इससे पहले भी कई मर्तबा मंत्री प्रद्युम्न सिंह अपने अलग अलग अंदाज के कारण चर्चाओं में बने रहे हैं।

इस बार भी मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की चरण वंदना करने का वीडियो सामने आया है। यह चरण वंदना ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने की है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया को उनके समर्थक, कार्यकर्ता और नेता महाराज मानते हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय मैराथन आयोजन में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मंच पर पहुंचे थे। इसी दौरान ऊर्जा मंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैरों में अपना सिर रख दिया और दंडवत प्रणाम किया। उसके बाद ऊर्जा मंत्री को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो बार गले लगाया। इस दौरान सिंधिया के साथ मौजूद अभिनेत्री महिमा चौधरी यह दृश्य देख कर आश्चर्यचकित हो गईं

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us