बीपीसीएल ब्लास्ट मामला: इलाज के दौरान तीसरे युवक की मौत, 4 कर्मचारियों का इलाज जारी

भोपाल। सप्ताह भर पहले भोपाल-इंदौर बायपास स्थित भौरी बकानिया में भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के डिपो में हुए टैंकर ब्लास्ट मामले में गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 4 लोगों का अभी भी खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय विनोद कुमार बीपीसीएल के भौरी बकानिया स्थित डिपो में कैजुअल डिपार्टमेंट में काम करते थे। 21 अक्टूबर की शाम एक टैंकर में डीजल फिलिंग के दौरान हुए ब्लास्ट में दो टैंकर चालकों, क्लीनरों समेत 6 लोगों के साथ वह भी गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब डेढ बजे विनोद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब विनोद के परिजन और टैंकर एसोसिएशन द्वारा बीपीसीएल से आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

2 ड्राइवरों की पहले ही हो चुकी है मौत, 4 का इलाज जारी

21 अक्टूबर की शाम टैंकर चालक सलमान खान, चालक शानू, विनोद राजा मियां, शिरक, छोटे लाल और अंतराम गंभीर रूप से झुलस गए थे।चालक सलमान और शानू की पहले ही इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं अभी राजा, शिरक, छोटेलाल और अंतराम का इलाज जारी है। घटना के बाद पेट्रोलियम एक्सप्लोसिव सेफ्टी आर्गेनाइजेशन और जिला प्रशासन ने मामले में जांच तेज कर दी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us