कल गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित होगा पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम, शिवराज करेंगे अध्यक्षता

  • सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरणविद और पर्यावरण प्रेमी होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में बुधवार को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम शिवराज शामिल होंगे। कार्यक्रम में अंकुर अभियान के भोपाल के प्रतिभागियों से सीएम संवाद करेंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर बताया कि बुधवार को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में पर्यावरण संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों का समन्वय मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किया जा रहा है। जनभागीदारी से वृक्षारोपण, जल संरक्षण और सस्टेनेबल ग्रीन साइट्स पर गतिविधियां होंगी। सभी जिले इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। साथ ही जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में पर्यवारण प्रेमी, पर्यावरण विद और अंकुर अभियान के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us