जानिए आखिर क्यों एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट ने खोले कई राज

इंदौर। ये रिश्ता क्या कहलाता है, बिग बॉस, ससुराल सिमर का समेत विभिन्न टीवी सीरियलों में काम कर चुकी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में सुसाइड कर लिया। वैशाली के पास से मिली एक डॉयरी में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक्ट्रेस को उसके पुराने प्रेमी द्वारा काफी समय से प्रताडित किया जा रहा था।जल्द ही पुलिस वैशाली को प्रताडित करने वाले के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करेगी।

पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय वैशाली मूलत: उज्जैन की रहने वाली थी। वह पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थी। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब साढे 12 बजे परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी थी। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वैशाली के शव के पास ही एक डॉयरी रखी थी। डॉयरी में उसने लिखा था कि पडोस में रहने वाला उसका पूर्व प्रेमी उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। परिजनों के काफी गमगीन होने के कारण पुलिस परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज नहीं कर सकी है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। अब पुलिस पूर्व प्रेमी की तलाश कर रही है। । ज्ञात हो कि वैशाली ठक्कर ने कोरोना काल में डेंटल सर्जन अभिनंदन सिंह हुंडल से सगाई की थी और जल्द ही वह दोनों शादी भी करने वाले थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us