जानिए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाली युवती के साथ राहुल गांधी की तस्वीर को लेकर क्या बोल गए मंत्री विश्वास सारंग

भोपाल। शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने मध्य प्रदेश और देश की सियासत में बवाल मचा दिया। कहने को तो राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं लेकिन यात्रा के दौरान राहुल गांधी की एक युवती के साथ की तस्वीर पर जमकर बवाल छिड़ गया है। तस्वीर में दिख रही युवती कुछ समय पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा चुकी है। इस पूरे मामले पर कहा जा रहा है कि भारत को तोड़ने वाले हर एक व्यक्ति के साथ कांग्रेस और राहुल गांधी हमेशा खड़े रहते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में राहुल गांधी एक लड़की को गले लगाते दिख रहे हैं। यह वही लड़की बताई जा रही है जिसने तेलंगाना में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। अब इस पूरे मामले पर बीजेपी समेत अन्य दलों ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। मामले में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा जो लोग भारत तोड़ने के नारे लगा रहे हैं, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं उसको गले लगाना कौन सा भारत जोडो की बात है। हमेशा भारत को तोड़ने का काम नेहरू परिवार ने किया और अब वही लोग भारत जोड़ने की बात कह रहा है। हमेशा भारत तोड़ने की बात करने वालों के साथ खडे रहने वाले राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वह उस लड़की को क्यों गले लगा रहे हैं जिसने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us