अब चीते की रफ्तार की तरह ही मध्य प्रदेश पुलिस की कार्यशैली में दिखेगी तेजी

  • अब मध्य प्रदेश पुलिस के पेट्रोलिंग टू-व्हीलर वाहनों को “चीता मोबाइल” नाम से जाना जाएगा

भोपाल। शनिवार को पीएम मोदी द्वारा कूनो नेशनल पार्क में 8 चीतों को छोड़ते ही मध्य प्रदेश की सड़कों पर पुलिस के वाहनों के सायरन बजने लगेंगे। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निर्णय किया है चीते की तरह तेज गति से काम करने वाली मध्य प्रदेश पुलिस के टू-व्हीलर वाहनों को चीता वाहन नाम दिया जाएगा। शनिवार को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ इस मुहिम की शुरुआत होगी

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शनिवार को पीएम मोदी का जन्मदिन मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन बनने वाला है। अब मध्य प्रदेश पुलिस के टू-व्हीलर पेट्रोलिंग वाहनों में एकरूपता लाते हुए उन सभी टू-व्हीलर वाहनों को “चीता मोबाइल” नाम दिया जाएगा। कल जब पीएम मोदी कूनो नेशनल पार्क में चीते छोड़ेंगे उसी समय मध्य प्रदेश के सभी चीता मोबाइल टू-व्हीलर वाहन नए सिरे से अपनी पेट्रोलिंग की शुरुआत करेंगे। पहले केवल कुछ जगहों पर ही पुलिस के पेट्रोलिंग वाहनों का नाम चीता पेट्रोलिंग वाहन था, लेकिन अब एकरूपता लाते हुए मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस के पेट्रोलिंग वाहनों को चीता मोबाइल के नाम से जाना जाएगा। इसके पीछे हमारा उद्देश्य स्पष्ट है जैसे सबसे तेज गति से दौड़ने वाला जानवर चीता है वैसे ही उसी तेजी से मध्य प्रदेश पुलिस काम कर रही है इसलिए चीता मोबाइल नाम देने से पुलिस की कार्यप्रणाली और गति को लेकर जनता के बीच अच्छा संदेश जाएगा और तुम लोगों के मन में पुलिस को लेकर और विश्वास बढ़ेगा

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us