मंत्री भूपेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के दिए निर्देश

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर राजधानी में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। मिंटो हॉल, रविंद्र भवन, विधानसभा परिसर और भौरी में उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनाने में अधिकारी जुटे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मध्य प्रदेश के 40 आईपीएस अधिकारियों समेत तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे स्टेट हैंगर पहुंचकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। वहीं थोड़ी देर बाद वह मिंटो हॉल में सोमवार सुबह आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा करने पहुंचे। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आज रात करीब 11 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल पहुंचेंगे और वह होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us