देवास बाईपास पर मंत्री तुलसी सिलावट की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

देवास। इंदौर से भोपाल जा रहे मंत्री तुलसी सिलावट की शासकीय कार को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। गनीमत रही कि एक्सीडेंट में मंत्री तुलसी सिलावट को कोई चोट नहीं आई।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर से भोपाल के लिए रवाना हुए थे। रात करीब 10 बजे जैसे ही देवास बायपास पर पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिस तरफ मंत्री तुलसी सिलावट बैठे थे उसी तरफ के गेट से ट्रक टकराया था, हालांकि मंत्री तुलसी सिलावट को कोई चोट नहीं आई। देर रात उनके ड्राइवर ने देवास औद्योगिक थाने में एक्सीडेंट का मामला दर्ज करवाया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us