अमरनाथ यात्रा से डयूटी कर लौट रहे आईटीबीपी जवानों की बस 100 फिट गहरी खाई में गिरी, 7 जवानों के निधन की सूचना

कश्मीर। अमरनाथा यात्रा से डयूटी पूरी कर वापस लौट रहे आईटीबीपी जवानों से भरी बस 100 फिट गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक तौर पर हादसे में 7 जवानों के निधन की खबर है। वहीं करीब 29 जवान घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए सेना के अनंतनाग स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग प्वाइंट पर डयूटी में लगे आईटीबीपी के 37 जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान मंगलवार सुबह बस से वापस पहलगाम कैंप लौट रहे थे। जैसे ही चंदनवाड़ी से बस पहलगाम की तरफ निकली तभी सुबह करीब सवा 11 बजे बस फ्रिसलान के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही सेना और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल जवानों को गर्वनमेंट मेडिकल काॅलेज अनंतनाग में भर्ती कराया गया है। बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हादसे की बात सामने आ रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us