सीएम शिवराज ने जनता से की अपील: अपने खून- पसीने की कमाई से खरीदें तिरंगा और दूसरों को भी करें प्रेरित

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी में तिरंगा झंडा खरीदा। उन्होंने जनता से पूछा मैंने तो तिरंगा ले लिया क्या आप लोगों ने तिरंगा लिया। उन्होंने सभी से अपने खून-पसीने की कमाई से तिरंगा लेने की अपील की।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनता से कहा ध्यान रहे कोई घर न छूटे सभी लोग अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाएं। हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश का गौरव और सम्मान है। इसे हाथ में लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गाते हुए जाते थे कि झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा इसकी शान न जाने पाए, चाहे जान भले ही जाए। उन्होंने कहा जनता में यही भाव होना चाहिए कि जान भले ही चली जाए लेकिन तिरंगे की शान नहीं जानी चाहिए।

स्वय लें तिरंगा और लोगों को भी करें प्रेरितः सीएम

सीएम शिवराज ने मंच से कहा कि आप भी तिरंगा लेने जरूर जाए और राष्ट्रध्वज के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कीजिए कि आपने तिरंगा लिया और अब बाकि लोग भी तिरंगा जरूर लें। सीएम ने वहां पर मौजूद मीडियाकर्मियों से भी कहा कि आपको भी तिरंगा जरूर खरीदना है और सेल्फी अपलोड करना है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us