एमपी में 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य, सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं बना रही तिरंगा

  • सीएम शिवराज ने हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा बैठक ली।

भोपाल। एमपी में 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान की आज सीएम शिवराज ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सीएम को अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य बताए। प्रदेश में 1.51 करोड़ तिरंगे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्थानीय स्तर पर सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं द्वारा 1 करोड़ तिरंगे बनाने का कार्य जारी है। वहीं लगभग 51 लाख तिरंगे केंद्र सरकार से मिलने प्रारंभ हो गए हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा एमपी को तिरंगामय बनाना है। आजादी के अमृत महोत्सव पर यह राष्ट्रभक्ति की भावना का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। हम सबका संकल्प है कि प्रदेश के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। अभियान के लिए कलेक्टर जिलों में बैठक बुलाए, धर्मगुरु, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता, रहवासी संघ के प्रमुख, व्यापारी, एनजीओ, सामाजिक क्षेत्रों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रेरित करने के लिए कहे। हर व्यक्ति अपने राष्ट्र प्रेम को प्रदर्शित करने और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए घर-घर तिरंगा फहराए।

8 अगस्त को होगी अगली बैठक, अबतक 63 लाख तिरंगे बने

आज हुई बैठक में सीएस, डीजीपी, एसीएस होम, पीएस संस्कृति, पीएस जनसंपर्क सहित सीएमओ के अधिकारी, जिला कलेक्टर, एसपी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद। हर घर तिरंगा अभियान की अगली बैठक 8 जुलाई को होगी। अब तक स्थानीय स्तर पर 63 लाख तिरंगे बन गए है और 20 लाख तिरंगे केंद्र से मिल गए है। प्रदेश के सभी जिलों में तिरंगा विक्रय के लिए 36 हजार वितरण केन्द्र बनाए गए है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us