सीएम शिवराज का सोनिया गांधी से सवाल: दिग्विजय सिंह को पुलिस अफसर की कॉलर पकड़ने के क्या उनके निर्देश थे?

भोपाल। शुक्रवार को जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस नेताओं ने जमकर बवाल किया। दिनभर कांग्रेस नेता बीजेपी पर कांग्रेस सदस्यों पर दबाव बनाने का आरोप लगाते रहे। वहीं दिग्विजय सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर एक पुलिस अफसर की कॉलर पकड़ ली। हालांकि जिला पंचायत चुनाव के परिणाम में कांग्रेस दहाई तक नहीं पहुंच सकी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा हार और जीत लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा है, कभी जीतते हैं तो कभी हारते भी हैं। कांग्रेस मध्यप्रदेश में लगातार हार रही है उसमें हमारा तो कोई दोष नहीं है, यह तो जनता फैसला कर रही है। अगर ईवीएम से चुनाव होते हैं तो कांग्रेसी पहले ही कहने लगते हैं कि ईवीएम में गड़बड़ है लेकिन जिला पंचायत के चुनाव तो वैलेट से हुए है। 51 सीटों में से 42 सीटों पर बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने से पूरी बीजेपी में खुशी का माहौल है।

दिग्विजय ने जो कृत्य किया क्या वह सोनिया गांधी के निर्देश थे: सीएम

सीएम शिवराज ने दिग्विजय सिंह द्वारा पुलिस अफसर की कॉलर पकड़ने पर कहा कि वह कोई कांग्रेस के छुट भैया नेता नहीं, पूर्व सीएम हैं। दिग्विजय सिंह को यह शोभा नही देता। वोटर कन्वेंस करने के लिए होता है लेकिन क्या यह वोटर को जबरदस्ती लेकर जाएंगे। सोनिया गांधी बताएं क्या वह इसका समर्थन करती हैं, क्या यह उनके निर्देश थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us