वर्ल्ड क्लास बनेगा हमीदिया का इमरजेंसी और ट्रामा यूनिट: विश्वास सारंग

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार दोपहर हमीदिया अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हमीदिया अस्पताल के नए इमरजेंसी और ट्रामा यूनिट का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग की शिफ्टिंग और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हमीदिया के इमरजेंसी डिपार्टमेंट को हम वर्ल्ड क्लास बनाएंगे। हर रूम की चेक लिस्ट बनाई जाएगी। 1 से डेढ माह में सुल्तानिया अस्पताल नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगा और इमरजेंसी सुविधाएं शुरू होंगी। साथ ही उन्होंने बिल्डिंग में साइनेज लगाने के निर्देश दिए ताकि यहां आने वाले मरीज और परिजनों को संबंधित डिपार्टमेंट में आने-जाने में आसानी हो।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us