तेज बारिश से बड़े तालाब का जल स्तर बढ़ा, भदभदा डैम के खुले 2 गेट

भोपाल। शहर में शुक्रवार शाम से हो रही तेज बारिश के बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश से बड़े तालाब के लबालब भर जाने से भदभदा डैम के गेट खोल कर पानी को कलियासोत में छोडा गया है।

शुक्रवार को दिन भर राजधानी समेत पूरे प्रदेश में बारिश का दौर चलता रहा। शाम करीब साढे 6 बजे से भोपाल में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से बड़े तालाब का जलस्तर अचानक बढ़ गया। शनिवार सुबह भदभदा डैम के 2 गेट खोलकर पानी भदभदा डैम में छोडा गया। इससे पहले सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के घरों में रह रहे लोगों को डैम से पानी छोड़े जाने की सूचना दी गई थी। वहीं ग्वालियर-चंबल इलाके में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us