कांग्रेसी इस बात को समझे की झूठ बोलने से परिणाम अपने पक्ष में नहीं आते: वीडी शर्मा

भोपाल। पंचायत चुनाव और जनपद के नतीजे घोषित होने के बाद से अब बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है। बीजेपी के दिग्गज नेताओं का आरोप है कि कांग्रेसी सिर्फ प्रचार के दौरान अपनी जीत के झूठे दावे करते हैं लेकिन उससे उनके पक्ष में कोई माहौल नहीं बनता।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि ग्रामीण निकाय के चुनाव हमारे पक्ष में आ रहे हैं। जब कांग्रेस के मित्र अपनी जीत का झूठ बोल रहा थे तब हमने कहा था समय आने दीजिए, अब जो परिणाम आए हैं वह मीडिया के साथी भी जानते हैं। बीजेपी लगभग 75 से 80% से भी ऊपर जा रही है। कांग्रेस इस बात को समझे की झूठ बोलने से न वोट मिलते हैं और न झूठ बोलने से परिणाम आते हैं। जिला पंचायत हो या जनपद हर चुनाव में बीजेपी को गरीब कल्याण की योजनाओं और हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से पूर्ण बहुमत के साथ जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
Hello 👋
For more details contact us